टोंक में बड़ा हादसा : बनास नदी में नहाने गए 8 लोगों की डूबने से मौत, जयपुर के सभी युवक
अस्पताल में लोगों की भीड़ ने हंगामा किया
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी शवों को पुलिस सआदत अस्पताल लेकर आई है। शवों को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
टोंक। जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बनास नदी में बड़ा हादसा हो गया। बनास नदी में 11 लोग डूब गए, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सभी युवक जयपुर के है और नदी में नहाने के लिए गए थे।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी शवों को पुलिस सआदत अस्पताल लेकर आई है। शवों को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अस्पताल में लोगों की भीड़ ने हंगामा किया। टोंक एसपी विकास सागवान, और एएसपी ब्रिजेन्द्र भाटी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद है।
एसपी ने बताया कि ये युवक दोस्त थे। इनमें से कुछ युवक नहाने के लिए नदी में गए थे और अचानक डूबने लगे। अपने साथियों को डूबता देख अन्य दोस्त भी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गए। देखते ही देखते सभी लोग डूब गए और हादसे का शिकार हो गए।
Comment List