सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे

सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला
सावन शिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अलसुबह से जलाभिषेक और दर्शन के लिए कतारें। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद से अभिषेक कर बेलपत्र व धतूरा अर्पित। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और आरती हुई।

जयपुर। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अलसुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प और फल अर्पित किए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सावन शिवरात्रि के चलते शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष सजावट और धार्मिक आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कई मंदिरों में विशेष रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और शिव आरती का आयोजन हुआ। मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर जयपुर पहुंचे और विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंगलवार को भी शहर के विभिन्न मार्गों से कांवड़ यात्रियों के जत्थे शिवालयों की ओर जाते नजर आए। कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से जलपान एवं सेवा शिविर लगाए गए। शहर के मंदिरों के आसपास सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और शिव स्तुति के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया