प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़
नायाब कलाकृतियां भी की प्रदर्शित
वैशाली नगर के केसरी बाग में शनिवार को दो दिवसीय ‘जश्न वेडिंग एंड स्टाइल एग्जीबिशन’ शुरू हुई। आयोजक हर्षिका और कल्पना राणावत की मौजूदगी में फैशनप्रेमियों ने डिजाइनर साड़ियां, पारंपरिक पोशाकें, जोधपुरी मोजड़ियां और राजपूती चूड़े देखे। हस्तनिर्मित कटार-तलवार, मेवाड़ी पाग और हैंडलूम वस्त्रों ने खास आकर्षण बटोरा। प्रदर्शनी में राजस्थान की विलुप्त होती फैशन परंपराओं और शिल्प को सहेजने की झलक दिखी।
जयपुर। वैशाली नगर स्थित केसरी बाग में शनिवार को दो दिवसीय जश्न वेडिंग एंड स्टाइल एग्जीबिशन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजक हर्षिका राणावत और कल्पना राणावत भी मौजूद रहीं। एग्जीबिशन में पारंपरिक पोशाकें, डिजाइनर साड़ियां और जोधपुरी मोजड़ियां देखने के लिए फैशन प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
यहां राजपूती शान की झलक देती हस्तनिर्मित कटारें, तलवारें, हैंडलूम वस्त्र, राजपूती चूड़े और मेवाड़ी पाग जैसी नायाब कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। इस प्रदर्शनी के जरिए राजस्थान की कम चर्चित और विलुप्त होती फैशन शैली, शिल्प तथा परंपराओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है। समापन रविवार को होगा।
Tags: fashion
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 12:59:36
हाईकोर्ट ने 12 साल पुराने आदेश की पालना नहीं होने पर नाराजगी जताई। जस्टिस अनुरूप सिंघी की एकलपीठ ने राज्य...

Comment List