हवामहल में इतिहास की झलक : प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, देशी-विदेशी पर्यटक दुर्लभ सिक्कों को देख हो रहे रोमांचित
154 ऐतिहासिक सिक्कों का अनोखा संग्रह
गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल हवामहल स्मारक में कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान विषय पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी पर्यटकों के बीच खासा आकर्षण। पुरातत्व विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में सोने, चांदी, तांबे सहित विभिन्न धातुओं से बने 154 दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्के प्रदर्शित।
जयपुर। गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल हवामहल स्मारक में कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान विषय पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी पर्यटकों के बीच खासा आकर्षण बन गई है। पुरातत्व विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में सोने, चांदी, तांबे सहित विभिन्न धातुओं से बने 154 दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्के प्रदर्शित किए गए हैं।
बढ़ाई गई प्रदर्शनी की अवधि पर्यटकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रदर्शनी की अवधि 19 मार्च से बढ़ाकर अब 24 मार्च तक कर दी गई है। हवामहल स्मारक की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि अधिक से अधिक लोग इस अनोखी प्रदर्शनी का लाभ उठा सकें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी इस ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Comment List