अर्हम फाउंडेशन की ओर से आयोजित फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

फूलों की होली और भक्ति के रंगों में डूबा जयपुर

अर्हम फाउंडेशन की ओर से आयोजित फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

जयपुर में अर्हम फाउंडेशन द्वारा आयोजित फाग उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न । महिलाओं ने लड्डू गोपाल के संग फूलों की होली खेली। राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों और भजनों ने वातावरण को किया भक्तिमय। गुलाल और चंदन से अतिथियों का स्वागत कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया ।

जयपुर। अर्हम फाउंडेशन की ओर से आयोजित फाग उत्सव बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रंगों व आनंद के इस पर्व को सभी ने मिलकर मनाया। अंजू झालानी ने बताया कि सभी का गुलाल और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। शिल्पा बंसल और रीना अग्रवाल ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी। मधु मालपानी और नीलम  ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सुंदर सजावट करा कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही राधा कृष्ण मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत एवं सुंदर धार्मिक प्रस्तुति, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित सभी श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर आए और उनके संग फाग उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने फूलों की होली खेली और प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास का संदेश दिया। रंग-बिरंगे फूलों और भजनों की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। सफल आयोजन के साथ यह उत्सव आपसी एकता, श्रद्धा और आनंद का सुंदर प्रतीक बनकर सम्पन्न हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में अति भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी...
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार
खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश