चेहल्लुम पर शहर में निकाला जुलूस, मजलिसों में इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद
शहीदों की याद में फातिहा पढ़ी
चेहल्लुम (20 सफर) शोहदा-ए-कर्बला की याद में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया। शहर के इमामबाड़ों, कर्बला शरीफ और विभिन्न मोहल्लों में मजलिस-ए-अजा आयोजित। श्रद्धालुओं ने कर्बला शरीफ पहुंचकर फातिहा पढ़ी।
जयपुर। शोहदा-ए-कर्बला की याद में मंगलवार को चेहल्लुम (20 सफर) जयपुर में पूरी अकीदत, अदब और एहतराम के साथ मनाया। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों, कर्बला शरीफ और मोहल्लों में मजलिस-ए-अजा का आयोजन हुआ। जहां हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) एवं मैदान-ए-कर्बला के सभी शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
चेहल्लुम के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्थानीय कर्बला शरीफ पहुंचे और शहीदों की याद में फातिहा पढ़ी। इस मौके पर इस्लामिक धर्म गुरुओं ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) का जीवन सत्य, न्याय, मानवता और हक की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कर्बला का संदेश केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List