महिला शक्ति का उत्सव : फ्लो कलेक्टिव में सजा उद्यमिता, कला और संस्कृति का अनूठा संगम
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने महिला सशक्तिकरण को सराहा
जयपुर। फिक्की फ्लो जयपुर चेप्टर की ओर से महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प और भारतीय संस्कृति को नई पहचान देने के उद्देश्य से फ्लो कलेक्टिव 2026 का आयोजन गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और नवाचार को नई दिशा देते हैं।
प्रदर्शनी में 60 से अधिक महिला उद्यमियों ने हस्तशिल्प, परिधान, गृह सज्जा, पारंपरिक कला और नवाचार से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए, जिन्होंने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। दिनभर चले आयोजन में कला, परंपरा और आधुनिक सोच का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। आयोजन ने महिला सशक्तिकरण के साथ स्थानीय कला और हस्तशिल्प को भी प्रभावी मंच प्रदान किया।

Comment List