आम आदमी पार्टी राजस्थान का कार्यकर्ता सम्मेलन, रविवार को प्रदेशभर से जुटेंगे आप कार्यकर्ता

प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया

आम आदमी पार्टी राजस्थान का कार्यकर्ता सम्मेलन, रविवार को प्रदेशभर से जुटेंगे आप कार्यकर्ता
राजस्थान आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद 31अगस्त को पिंकसिटी प्रेस क्लब सभागार में प्रातः 11 बजे से राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

जयपुर। राजस्थान आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद 31अगस्त को पिंकसिटी प्रेस क्लब सभागार में प्रातः 11 बजे से राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया है, साथ ही नए संगठन विस्तार की नींव रखने का काम किया जाएगा। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस, राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज सहित वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस ने बताया कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ी आशा है आज जिस प्रकार से प्रदेश में चारों तरह त्राहि त्राहि हो रही है, हर वर्ग में बेचैनी जैसा माहौल है, हर स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है उससे प्रदेश की जनता को घोर निराशा हाथ लगी है, राज्य की सत्ता में डबल इंजन की सरकार है जो धरातल पर काम करना नहीं चाहती है, खुद भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता में होते हुए असमंजस की स्थिति में है, राज्य सरकार और भाजपा का संगठन खुद अपने कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहा है वहीं दूसरी तरफ राज्य प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस है जो विपक्ष में होते हुए भी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहा है, यहां भी कार्यकर्ताओं में असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते प्रदेश की जनता को कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। राज्य की जनता तीसरे मजबूत विकल्प की तलाश में है जिसे आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। इसी को ध्यान में रखकर 14 अगस्त को राज्य की समस्त स्तर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था और नए सिरे से संगठन को खड़ा कर राज्य को तीसरा मजबूत विकल्प देने का कार्य किया गया था, 31 अगस्त को जिसकी पहली नींव रखी जाएगी। इस सम्मेलन के बाद सभी कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतरने, जनता से जुड़ने, प्रदेश के सभी मुद्दों पर सक्रियता से भागीदारी निभाने के निर्देश दिए जायेंगे साथ ही संगठन कार्यकारिणी पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में राजस्थान के सभी वरिष्ठ, पूर्व, सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई