जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
आम मनोरथ उत्सव
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक मास के पावन अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आम्रपत्रों और रसीले आमों से सजाया गया। इस दौरान भगवान का अलौकिक शृंगार देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
जयपुर। जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गौरखनाथ जी मंदिर में अधिक मास के मौक पर मंगलवार को आम मनोरथ का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन के तहत मंदिर परिसर को आम्रपत्रों और आम फलों से सजाया। आयोजन के दौरान भगवान गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी का दिव्य एवं मनोहारी शृंगार किया। मंदिर से जुडे समाजजनों और श्रद्धालुओं ने बताया कि अधिक मास में आयोजित यह आम मनोरथ विशेष धार्मिक महत्व रखता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jul 2026 19:02:35
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...

Comment List