आप का शहीद स्मारक पर वोट चोरी विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे शुरू हुआ

आप का शहीद स्मारक पर वोट चोरी विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगाए।

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने शुक्रवार को शहीद स्मारक, एमआई रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे शुरू हुआ। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। नारेबाजी के साथ तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। पार्टी ने चुनाव आयोग के घेराव का भी आह्वान किया था। नेताओं ने भाषणों में चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और जनादेश की रक्षा पर जोर दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 500 रुपए की तेजी रही और यह 2,29,300 रुपए प्रति किलो। बाजार...
स्वच्छता अभियान से रेल परिसरों में जागरूकता, स्पेशल अभियान 6.0 में ई-वेस्ट पर फोकस
लद्दाख के मानचित्र पर 28 स्थान और भौगोलिक संरचनाएं चिन्हित : स्थानों की सटीक पहचान को आसान बनाना उद्देश्य, पर्वत चोटियां सहित नदी और जल निकाय शामिल
तेलंगाना में इंडिगो फ्लाइट में टली अनहोनी : यात्री ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने किया तुरंत बीच-बचाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित
आप का शहीद स्मारक पर वोट चोरी विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग
सीएम भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से किया राज्य स्तरीय संवाद, धोती पहनकर पहुंचे, सरपंचों से सीधा संवाद