ACB Action : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ जारी

मौके पर अग्रिम कार्रवाई जारी

ACB Action : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ जारी
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी झुंझुनूं इकाई ने आज कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं में तैनात हेड कांस्टेबल नंबर 2549  संतोष को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपिया द्वारा 10.11.2025 को 3,000 रुपये 14.11.2025 को 7,000 रुपये लेने की पुष्टि हुई।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी झुंझुनूं इकाई ने आज कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं में तैनात हेड कांस्टेबल नंबर 2549 संतोष को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस  गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी, उसके भाई और चाचा के विरुद्ध दर्ज एक आपसी विवाद के मामले में अनुसंधान कर रही हेड कांस्टेबल संतोष द्वारा नाम हटाने और गिरफ्तारी न करने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपिया द्वारा 10.11.2025 को 3,000 रुपये 14.11.2025 को 7,000 रुपये लेने की पुष्टि हुई।

शिकायत के अनुसरण में 15.11.2025 को ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई, जिसमें आरोपिया ने परिवादी से 20,000 रुपये लेकर अपनी स्वेटर की दाहिनी जेब में रख लिए, जहां से रकम बरामद कर ली गई। मौके पर अग्रिम कार्रवाई जारी है। यह ट्रैप एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी झुंझुनूं के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान की टीम द्वारा संपादित की जा रही है। वहीं, एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान