ACB Action In Jaipur : जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3,80,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

5 लाख की रिश्वत राशि की मांग की

 ACB Action In Jaipur : जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3,80,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3,80,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। पुश्तेणी जमीन के तकासमा कार्य को किये जाने की एवज में 5 लाख की रिश्वत राशि की मांग की। रिश्वत राशि लेने हेतु दबाव बनाया। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-द्वितीय ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये अनिल कुमार हाल भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर पश्चिम, जयपुर को 3,80,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर-द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री अनिल कुमार हाल भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर पश्चिम, जयपुर द्वारा परिवादी की पुश्तेणी जमीन के तकासमा कार्य को किये जाने की एवज में 5 लाख की रिश्वत राशि की मांग की जाकर रिश्वत राशि लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है।

जिस पर आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में ए. सी.बी. जयपुर नगर-द्वितीय की टीम द्वारा उक्त शिकायत का सत्यापन करवाने पर दौराने सत्यापन परिवादी से 20,000 रूपये प्राप्त कर 04 लाख रूपये लेने हेतु सहमत होकर 1 लाख रूपये स्वयं के लिये तथा 3 लाख रूपये उपखण्ड अधिकारी जयपुर - प्रथम के लिये लेने हेतु सहमत होने पर आज दिनांक 27.02.2026 को भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छोटीलाल पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी अनिल कुमार पुत्र  हाल भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत्त जयपुर पश्चिम, जयपुर को परिवादी से 3,80,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ए.सी.बी. के अति. महानिदेशक  स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में एवम् ए.सी.बी.के महानिरीक्षक एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
नगर निगम जयपुर ने 2 और 3 मार्च को होली के लिए विशेष सफाई अभियान और सुरक्षा इंतजाम किए हैं।...
पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की बातचीत समाप्त, मिसाइल क्षमताओं पर संभावित सीमाएं और छिपे हुए नेटवर्क पर रोक
तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों
भाजपा का सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन : मंदिरों की संपत्ति पर अनियमितता और चोरी अस्वीकार्य, अनुराग ठाकुर ने कहा- मंदिरों को लूटकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस
सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी की आपत्तियों पर विचार करने से इनकार, कोर्ट ने कहा- न्यायिक अधिकारियों पर करना चाहिए भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर: एचपीवी टीकाकरण अभियान की करेंगे शुरुआत; 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा