एसीबी की कार्रवाई, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और दलाल 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रेमचन्द मीणा के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई

एसीबी की कार्रवाई, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और दलाल 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नदबई राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत लेते दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर ने मारपीट प्रकरण में हैवी एमएलसी बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने डॉक्टर को सरकारी आवास से डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  की धौलपुर चौकी द्वारा एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर आज ट्रेप कार्रवाई करते हुए डॉ. शशिकान्त शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय, नदबई, जिला भरतपुर तथा उनके लिए रिश्वत राशि प्राप्त करने वाले त्रिलोकचन्द शर्मा को परिवादी से 35,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा पुलिस थाना नदबई में मारपीट का प्रकरण दर्ज करवाया गया था, जिसमें उसके परिजनों को आई चोटों का मेडिकल मुआयना राजकीय चिकित्सालय, नदबई में करवाया जाना था। उक्त मेडिकल रिपोर्ट में हैवी एमएलसी बनाने की एवज में राजकीय चिकित्सालय नदबई के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा द्वारा अपने दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा के माध्यम से परिवादी से 35,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत का एसीबी द्वारा गोपनीय सत्यापन करवाए जाने पर आरोपी डॉ. शशिकान्त शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा के माध्यम से परिवादी से 35,000 रुपये रिश्वत राशि मांगने की पुष्टि हुई। एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में आज एसीबी चौकी धौलपुर के पुलिस उप अधीक्षक प्रेमचन्द मीणा के नेतृत्व में मय टीम ट्रेप की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी त्रिलोकचन्द शर्मा, दलाल (प्राइवेट व्यक्ति) को आरोपी डॉ. शशिकान्त शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय नदबई के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि आरोपी त्रिलोकचन्द शर्मा से बरामद की गई।

वहीं आरोपी डॉ. शशिकान्त शर्मा को उसके सरकारी आवास से डिटेन किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिरीक्षक एस. परमिला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

 

Read More शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण

-

Read More Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार

 

Read More सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत ईट राइट स्कूल अभियान, मिड-डे मील के लिए लिए सैंपल

Tags: ACB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़ भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए संघीय ढांचे...
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने पंचायत राज चुनाव 2026 के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विश्वेन्द्र सिंह ने कहा-जनसरोकार के मुद्दों के साथ लड़ेगी चुनाव
जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन की शर्त  बेतुकी : विरोध के लिए लोगों को नहीं कर सकते बाध्य, गौतम ने कहा- संविधान नागरिकों को देता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में भीषण तबाही: 5 बच्चों समेत 36 लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और सोना के गिरे भाव, जानें क्या है कीमत