ACB Action : सवा लाख की घूस लेते महिला एसआई गिरफ्तार, एफआर लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत

पीड़ित से दो लाख रुपए की घूस की मांग की

ACB Action : सवा लाख की घूस लेते महिला एसआई गिरफ्तार, एफआर लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जयपुर कमिश्नरेट के गांधी नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा निवासी ब्रजपुरी प्रताप नगर को 1.25 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसबी की टीम इससे पूछताछ कर रही है। 

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को जयपुर कमिश्नरेट के गांधी नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा निवासी ब्रजपुरी प्रताप नगर को 1.25 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसबी की टीम इससे पूछताछ कर रही है। 
एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय को एक परिवादी ने शिकायत दी कि उसके खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट के गांधी नगर थाने में एक मुकदमा संख्या 380/2024 धारा 420, 406, 467, 468, 471 आईपीसी में दर्ज है। इस प्रकरण में एसआई राजकुमारी परिवादी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने और मामले में एफआर लगाने की एवज में दो लाख रुपए की घूस मांग रही हैं। इस पर एसीबी के डीआईजी द्वितीय आनंद शर्मा के सुपरविजन में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो मामला सही पाया गया। इस पर थाने में घूस लेते एसआई को घूस की रकम के साथ दबोच लिया। एसीबी एडीजी स्मित श्रीवास्तव के सुपरविजन में राजकुमारी से पूछताछ की जा रही है।

लगातार डाला जा रहा था दबाव
एसीबी की जांच में सामने आया कि पीड़ित से दो लाख रुपए की घूस की मांग की। फिर धीरे-धीरे सवा लाख रुपए में सौदा तय हो गया। इस घूस की राशि को लेने के लिए राजकुमारी लगातार परिवादी पर दबाव बना रही थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन