जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला

आरोपी के पास परिवादिया का कार्य लंबित पाया गया

जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रतापनगर थाने में तैनात ASI सुखदेव जाट को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप। आरोपी ने एक प्रकरण में प्रभावी पैरवी, मदद, गिरफ्तारी और चालान पेश करने के बदले रिश्वत मांगी थी। ट्रैप के दौरान रकम खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रखी, जिसे ACB ने बरामद किया।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। आरोपी ASI ने एक प्रकरण में प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और चालान पेश करने की एवज में परिवादिया से रिश्वत की मांग की थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने रिश्वत की रकम अपनी खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रख ली, जिसके बाद ACB टीम ने उसे बरामद कर लिया।

ACB के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर में परिवादिया ने लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रतापनगर थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट द्वारा उक्त कार्यों के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ASI द्वारा परिवादिया से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सत्यापित हुआ। इसके बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में उप अधीक्षक पुलिस अर्चना मीणा के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने परिवादिया से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रख ली। ACB टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

ACB के मुताबिक प्रथम दृष्टया आरोपी के पास परिवादिया का कार्य लंबित पाया गया है। मामले में अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी सुखदेव जाट से पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है। ACB द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।

Read More आप का शहीद स्मारक पर वोट चोरी विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR से मतदाता सूची का होगा सत्यापन, करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित SIR से मतदाता सूची का होगा सत्यापन, करीब 1.01 करोड़ डुप्लीकेट नाम चिन्हित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए विश्वसनीय मतदाता सूची जरूरी। उन्होंने बताया कि विशेष गहन...
रबी सीजन में किसानों को समय पर मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर सख्ती
साहित्य जगत में शोक की लहर! जेफ़री आर्चर का 86 साल की उम्र में निधन, ‘केन एंड एबेल’ समेत कई चर्चित उपन्यासों के थे लेखक
12वें BRICS संसदीय मंच के बाद राजस्थान आएगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, जयपुर-उदयपुर भ्रमण प्रस्तावित
राजस्थान में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश, मुख्य सचिव ने केंद्रीय सहायता प्राप्त करने पर प्रभावी समन्वय पर दिया जोर
छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर सड़क पर उतरे एसपी, जीवाजीगंज में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों?