केमिकल फैक्ट्री में हादसा : टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान; बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा

अन्य मजदूरों ने बाहर निकालने की कोशिश की

केमिकल फैक्ट्री में हादसा : टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान; बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा

बालोतरा के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित लालजी मिल्स में शुक्रवार दोपहर केमिकल स्लज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई। श्रवण, गुमनाराम और विशंभर तिवारी टैंक में बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। प्रारंभिक जांच में बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतारने की आशंका जताई गई है।

बालोतरा। औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक कपड़ा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में बने केमिकल स्लज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हादसा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित लालजी मिल्स में हुआ। शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 से 1 बजे के बीच फैक्ट्री परिसर में बने स्लज टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरकर जमा केमिकल स्लज को साफ कर रहे थे। तभी अचानक टैंक के अंदर जहरीली गैस बनने लगी और कुछ ही समय में गैस का असर इतना तेज हुआ कि तीनों मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर ही गिर पड़े।

अन्य मजदूरों ने बाहर निकालने की कोशिश की

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की और फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर तीनों मजदूरों को बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अनिल पुरोहित ने बताया कि  हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान श्रवण, गुमनाराम और विशंभर तिवारी के रूप में हुई है। तीनों मजदूर स्थानीय निवासी हैं।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

Read More जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन : 30 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम अशोक कुमार विश्रोई, डीएसपी अनिल पुरोहित, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकरमामले की जानकारी ली तथा बाद में फैक्ट्री पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के ही टैंक में उतार दिया गया था, जिसके कारण जहरीली गैस का असर सीधे मजदूरों पर हुआ।

Read More परिवहन निरीक्षक को धमकाने पर बस चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Tags: Accident

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत