जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर हादसा : कार पीछे से ट्रेलर में घुसी, SI समेत 4 की मौत

रामनरेश मीणा के साथ एक केस के सिलसिले में मेरठ गए थे

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर हादसा : कार पीछे से ट्रेलर में घुसी, SI समेत 4 की मौत

एक्सप्रेस-वे पर नांगल बेला के पास शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुस गई। हादसे में सपोटरा थाने के एसआई हनुमान मीणा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो कांस्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी मेरठ से लौट रहे थे। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दौसा। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे स्थित नांगल बेला गांव के निकट शनिवार तड़के एक कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, दो कांस्टेबल समेत तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सपोटरा थाने में तैनात एसआई हनुमान मीणा, कांस्टेबल कजोड़ जाट, रामराज बैरवा और रामनरेश मीणा के साथ एक केस के सिलसिले में मेरठ गए थे।

दिल्ली से लौटते समय प्रात: 5 बजे उनकी तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे आगे की सीट पर बैठे एसआई हनुमान मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एसआई को मृत घोषित कर दिया तथा घायल पुलिसकर्मियों का भर्ती कर लिया।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल