जयपुर डिस्कॉम में मेंटेनेंस कार्यों का हिसाब अधूरा, विस्तृत जांच के लिए मांगे 3 माह

क्या-क्या काम कराए गए, इसका ब्यौरा देने में अफसर असमर्थ नजर आ रहे 

जयपुर डिस्कॉम में मेंटेनेंस कार्यों का हिसाब अधूरा, विस्तृत जांच के लिए मांगे 3 माह
शहर में मानसून और दीपावली से पहले बिजली लाइनों व फीडरों के मेंटेनेंस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन इन कार्यों का पूरा हिसाब अब तक सामने नहीं आ सका है।

जयपुर। शहर में मानसून और दीपावली से पहले बिजली लाइनों व फीडरों के मेंटेनेंस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन इन कार्यों का पूरा हिसाब अब तक सामने नहीं आ सका है। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद जांच कमेटी को मेंटेनेंस कार्यों का पूरा रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। फील्ड अभियंताओं ने कमेटी को अधिकांश जगहों पर सिर्फ कार्यादेश सौंपे हैं, जबकि इन कार्यादेशों के तहत वास्तव में क्या-क्या काम कराए गए, इसका ब्यौरा देने में अफसर असमर्थ नजर आ रहे हैं। दरअसल, जयपुर डिस्कॉम ने मानसून और दीपावली पूर्व कराए गए मेंटेनेंस कार्यों को जांच के दायरे में लिया था। डिस्कॉम सीएमडी आरती डोगरा के निर्देश पर ऊर्जा सलाहकार नवीन अरोड़ा की अध्यक्षता में हाईलेवल जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को जयपुर उत्तर और दक्षिण सर्किल में किए गए कार्यों में से 20 फीसदी फीडरों का चयन कर मेंटेनेंस कार्य, ठेकेदारों के बिल, भुगतान और इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर एक माह में रिपोर्ट देनी थी। कमेटी ने प्राथमिक रिपोर्ट में फील्ड की वस्तुस्थिति का उल्लेख किया है।

विस्तृत जांच के लिए कमेटी ने तीन माह का अतिरिक्त समय मांगा था, लेकिन प्रशासन ने फिलहाल एक माह का अतिरिक्त समय दिया है। अब कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट में मेंटेनेंस कार्यों की वास्तविक स्थिति और खर्च का हिसाब सामने आने की उम्मीद है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी  Weather Update : चक्रवात का हल्का असर, कोटा में बदल सकता है मौसम; शेखावाटी-बीकानेर में और बढ़ेगी सर्दी 
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान का राजस्थान पर सीधा असर नहीं होगा, कोटा संभाग में हल्के बादल छा...
देवउठनी एकादशी पर यात्रियों को राहत, दिल्ली सराय-जयपुर स्पेशल ट्रेन के 4 ट्रिप बढ़ाए
जापान: कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं; लोगों से सतर्क रहने की अपील
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे फिसलकर 93.49 पर पहुंचा, घरेलू मुद्रा पर दिखा दबाव 
तकनीकी रूप से योग्य फर्म नहीं मिली, प्रदेश के नगर निगमों में EV चार्जिंग स्टेशन की निविदा निरस्त 
विदेश जाने की सनक : एयरपोर्ट पर CISF जवानों को धक्का देकर भागा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा
तकनीकी कार्य से जयपुर-उदयपुर रेलसेवा प्रभावित, एक माह तक राणाप्रतापनगर तक ही जाएगी ट्रेन