सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला
शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी
करधनी थाना पुलिस ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान में नकबजनी कर नकदी और जेवरात चोरी करने वाले आरोपी नवीन सिघाटिया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई 15 हजार रुपये नकद बरामद। सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर कार्रवाई।
जयपुर। थाना करधनी पुलिस ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान में नकबजनी कर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹15 हजार की नकदी भी बरामद की है, जबकि शेष माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। जयपुर पश्चिम क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के तहत गठित विशेष टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्ध आरोपी को दस्तयाब किया।
जांच के दौरान थाना करधनी में दर्ज प्रकरण संख्या 284/2026, धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के तहत आरोपी नवीन सिघाटिया को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण परिवादी ने 15 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 28 अप्रैल 2026 को अपने पिता के निधन के कारण गांव चला गया था और किशोरपुरा रोड स्थित अपने मकान पर ताला लगाकर गया था। बाद में पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। वापस लौटकर देखने पर मकान के ताले टूटे मिले तथा ₹15 हजार नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन 25 वर्ष निवासी गांव पिलानी, जिला झुंझुनूं एवं हाल निवासी प्लॉट नंबर 57, अमरनाथ धाम द्वितीय, थाना कालवाड़, जयपुर पश्चिम के रूप में हुई है।

Comment List