जयपुर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई : 7 बिजली चोरी के मामले पकड़े, 12 लाख 87 हजार रूपए जुर्माना

टीम द्वारा मौके से अवैध केबिल जब्त

जयपुर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई : 7 बिजली चोरी के मामले पकड़े, 12 लाख 87 हजार रूपए जुर्माना

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने जगतपुरा और कानोता क्षेत्र में बिजली चोरी के 7 मामले पकड़े, जिन पर 12.87 लाख रुपए जुर्माना। कार्रवाई में होटल, ईंट भट्टा और घरेलू परिसर शामिल। संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने जगतपुरा एवं कानोता क्षेत्र में विद्युत चोरी के 7 मामले पकडे़। इनमें 12 लाख 87 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कानोता क्षेत्र में दो होटल बिजली चोरी से संचालित पाये गये। जिस पर 3,37,335 रूपए एवं 87,950 रूपए का जुर्माना निर्धारित किया गया। इसके उपरान्त ग्राम हिंगोनिया रिंग रोड पर एक ईंट भट्टे में बिजली चोरी पायी गयी, जिस पर 3,53,827 रूपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 2 घरेलू परिसरों की भी वीसीआर भरी गयी, जिनमें 1,70,057 रूपए 1,54,698 रूपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है।

जगतपुरा के गोठवालों की ढाणी, रोपाड़ा में 2 घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी के मामले पकडे गये। जिनमें कुल 1,84,114 रूपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं को जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिये गये हैं। तय समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करवायी जाती है, तो विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा। टीम द्वारा मौके से अवैध केबिल को जब्त कर लिया गया है।

 

 

Read More खातीपुरा बनेगा जयपुर का दूसरा मेगा टर्मिनल, बढ़ेगी ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक  राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक
राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के दौरान बजट व्यय में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज। वित्त विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025-26...
गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन
विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही