अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई : जयपुर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई : जयपुर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीएसटी पुलिस आयुक्तालय की टीम ने झोटवाड़ा और करधनी थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54.64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही। साथ ही दो लग्जरी कार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त।

जयपुर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीएसटी पुलिस आयुक्तालय की टीम ने झोटवाड़ा और करधनी थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54.64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो लग्जरी कार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के सुपरविजन में की गई। सीएसटी टीम ने आसूचना के आधार पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े अपराधियों को चिन्हित कर झोटवाड़ा और करधनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

झोटवाड़ा में दो तस्कर पकड़े
पहली कार्रवाई झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में एंजल एकेडमी के पास जोशी मार्ग पर की गई। यहां संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 17.20 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में झोटवाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने खालिद (31) निवासी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी झोटवाड़ा और जहुर मोहम्मद उर्फ जावेद (53) निवासी वैशाली नगर जयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

करधनी में एक तस्कर गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई करधनी थाना क्षेत्र के श्री करणी उमा नगर पथ नंबर 1 के पास की गई। यहां खड़ी एक कार की जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 37.44 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस संबंध में करधनी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में राजूराम उर्फ राजवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लग्जरी कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत