जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील

असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है

जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रख रही है। 12 मार्च को शास्त्रीनगर में एक युवती का पीछा कर मारपीट करने वाले मनचले को टीम ने तुरंत गिरफ्तार कराया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि आपात स्थिति में 24 घंटे सक्रिय निर्भया –94 नंबर मोबाइल में जरूर सेव रखें।

जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा लगातार सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के सुपरविजन अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी करते हुए महिलाओं बालिकाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी और पीछा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम में शामिल प्रेमलता, ओमप्रकाश और सीताराम ने पुलिस थाना शास्त्रीनगर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पानी की टंकी, शास्त्रीनगर के पास एक युवती का पीछा कर मारपीट करने वाले मनचले के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करवाया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के पांच नंबर जरूर सेव करें।

  • 8764866090 (निर्भया 1)
  • 8764866091 (निर्भया 2)
  • 8764866092 (निर्भया 3)
  • 8764866093 (निर्भया 4)
  • 8764866094 (निर्भया 5)

किसी भी प्रकार की परेशानी या विषम परिस्थिति में इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजकर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहती है।

Read More असर खबर का : गंगधार किले व रानी महल जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत, जानें पूरा मामला

Tags: chased

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना