कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई : छेड़छाड़ व अभद्रता के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए निर्भया हेल्पलाइन

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई : छेड़छाड़ व अभद्रता के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए निर्भया हेल्पलाइन के नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093 और 8764866094।

जयपुर। जयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रख रही है। टीम द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी करते हुए महिलाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी और पीछा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 22 मार्च 2026 को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।

हरमाड़ा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान टीम सदस्य सुनीता और सुशीला ने सुकृति विहार में अपनी भतीजी के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया। वहीं मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में टीम सदस्य सुमन और मुन्नी ने बालाजी विहार में काम करने वाली महिला के साथ अभद्र टिप्पणियां कर दोस्ती का दबाव बनाने वाले मनचले के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कराया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए निर्भया हेल्पलाइन के नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093 और 8764866094 अपने मोबाइल में सेव करने चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव
अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 30 सीटों पर उम्मीदवारों...
ईरान युद्ध में रुकावट? ट्रंप ने कहा अमेरिका और ईरान के बीच 'प्रोडक्टिव' बातचीत शुरू, 5 दिनों के लिए मिलिट्री ऑपरेशनों पर रोक
जयपुर में क्रूर हत्या : पेड पार्किंग के सिक्योरिटी गार्ड का सिर पत्थर से कुचलकर ली जान, पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम
GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज प्लान के लिए समिति गठित, 30 करोड़ का प्रावधान
अजमेर रेल मंडल रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली में बदलाव, नए भारत की नई रेल के संकल्प को मजबूती प्रदान
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: समन्वित प्रयास, सुदृढ़ निगरानी एवं जवाबदेही से मिलेंगे बेहतर परिणाम