ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई : 590 वांछित और फरार अपराधी गिरफ्तार, हत्या लूट डकैती के बदमाश दबोचे

रोपियों में 20 टॉप-10 श्रेणी के अपराधी और 41 इनामी बदमाश शामिल

ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई : 590 वांछित और फरार अपराधी गिरफ्तार, हत्या लूट डकैती के बदमाश दबोचे

दक्षिण पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल रहा। 1–30 अप्रैल 2026 तक चले अभियान में 590 वांछित व फरार अपराधी पकड़े गए। इनमें 150 वांछित, 440 वारंटी, 22 इनामी और 20 टॉप-10 बदमाश शामिल हैं। हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट मामलों में कार्रवाई करते हुए हथियार भी बरामद किए गए, जिससे अपराध पर बड़ा अंकुश लगा।

जयपुर। जयपुर जिला दक्षिण पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत 590 वांछित और फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया गया, जिसका उद्देश्य हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ करना था। अभियान के दौरान हत्या के मामलों में 8, हत्या के प्रयास में 7, लूट में 13, डकैती में 2 और आर्म्स एक्ट के 6 प्रकरणों में 36 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 22 इनामी अपराधी भी शामिल हैं।

विभिन्न प्रकरणों और वारंटों में कुल 150 वांछित तथा 440 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 20 टॉप-10 श्रेणी के अपराधी और 41 इनामी बदमाश शामिल हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के तहत पुलिस ने आर्म्स एक्ट में 6 प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 3 पिस्टल, 4 देसी कट्टे और 2 कारतूस बरामद किए।

Tags: criminals

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव
रूसी विशेषज्ञ किरिल दिमित्रीव ने चेतावनी दी है कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही...
रील बनाने का शौक बना हादसा: सीढ़ी टूटने से 16 घंटे फंसे रहे दो मासूम, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन 
आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बजट के प्रस्ताव भिजवाते समय ही प्रोजेक्ट की लागत का सही आकलन करें अधिकारी : प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी ना हो, दिया कुमारी ने कहा- प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी
दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम : तकनीक से जुड़ेगा किसान, बदलेगी खेती की तस्वीर  
वन्यजीव संरक्षण: राजस्थान में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संख्या 721, 8 प्रतिशत की वृद्धि