"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

'स्वच्छता की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित

नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन ने “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत मुस्लिम गर्ल्स स्कूल में ‘स्वच्छता की पाठशाला’ आयोजित की। विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, आरआरआर सेंटर और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन की ओर से "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत वार्ड संख्या 117 स्थित मुस्लिम गर्ल्स स्कूल, ठाकुर गीजर का रास्ता, पंचायती मस्जिद परिसर में 'स्वच्छता की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज एवं रिसाइकिल) सेंटर की उपयोगिता तथा नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सामूहिक रूप से अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाडौती के टैक्सटाइल, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा हाडौती के टैक्सटाइल, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
ब्रिटेन से जुड़ेगा कोटा का कारोबार, बढ़ेंगे अवसर व रोजगार।
E20 से गाड़ी ख़राब: कोर्ट ने कंपनी को ठहराया दोषी, ग्राहक को 20 लाख लौटाने का आदेश
दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
रूस में ड्रोन हमला : परमाणु संयंत्र के मुख्य अभियंता की मौत, आईएईए से की निंदा की मांग
पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, कहा-योग्यता नहीं, पैसों से बिक रही हैं सरकारी नौकरियां
राजधानी के जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल, ऑपरेशन थियेटर से ब्लड बैंक तक व्यवस्थाएं प्रभावित
"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ