मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 5 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

चार विशेषज्ञ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 5 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
डीडवाना-कुचामन के कुचामन सिटी सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद पांच मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण फैल गया। सभी मरीजों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार जारी। अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड गठित कर इलाज शुरू किया है और मरीजों की रोशनी बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जयपुर। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी स्थित सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन के बाद पांच मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। संक्रमण इतना गंभीर था कि मरीजों की आंखें सफेद पड़ गईं और उनकी रोशनी पर खतरा मंडरा गया। सभी मरीजों को बुधवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार जारी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि सभी मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन 28 जुलाई को कुचामन सिटी अस्पताल में हुआ था। ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद उनकी आंखों में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने लगे।

स्थिति बिगड़ने पर घासीराम (65), हीराराम (73), गोकुल (70), मीरा देवी (68) और नारायणी (67) को बुधवार रात करीब 9:30 बजे एसएमएस अस्पताल लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने तत्काल नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया। बोर्ड की निगरानी में सभी मरीजों का मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की आंखों की रोशनी बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद चिकित्सा विभाग भी सतर्क हो गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक