दीपावली के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़, आमेर महल में आए सबसे अधिक 10,923 पर्यटक

घूमने टूट पड़े सैलानी

दीपावली के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़, आमेर महल में आए सबसे अधिक 10,923 पर्यटक
गुलाबी नगरी के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को आमेर महल में सर्वाधिक 10,923 पर्यटक पहुंचे। हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ में भी रौनक रही। दिल्ली, यूपी और हरियाणा से पर्यटक जयपुर पहुंच रहे हैं। वहीं झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी में भी पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रही।

जयपुर। दीपावली के त्योहार के बाद शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली। यहां आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटन परिवार के साथ भ्रमण करते हुए दिखे। इसी बीच आमेर महल में सबसे अधिक पर्यटक संख्या देखने को मिली। मंगलवार को यहां 10,923 पर्यटकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक ने बताया कि गुलाबी नगरी की रोशनी ने पर्यटकों को खासा प्रभावित किया। कौशिक ने बताया कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित अन्य जिलों के पर्यटक अब जयपुर भ्रमण पर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त पहाड़ी पर बसे नाहरगढ़ दुर्ग से भी पर्यटकों ने शहर के विहंगम दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं दूसरी ओर शहर में संचालित झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी पर्यटकों की मौजूदगी से फुल रही।

Tags: crowd

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर छह महीने बाद भी दिल्ली में फैसला अटका है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह...
आज मनेगी भाई दूज, बहनों के तिलक से सजेगा भाइयों का भाल
दीपावली के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़, आमेर महल में आए सबसे अधिक 10,923 पर्यटक
बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट