एग्जाम देने के बाद बस स्टेंडों पर परीक्षार्थियों की भीड़ : यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, बसें अभ्यर्थियों से फुल

भार के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है

एग्जाम देने के बाद बस स्टेंडों पर परीक्षार्थियों की भीड़ : यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, बसें अभ्यर्थियों से फुल
हालांकि सिंधी कैंप बस स्टेंड के मुख्य प्रबंधक राकेश राय ने दावा किया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री भार के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है।

जयपुर। परीक्षा में एग्जाम देने के बाद बस स्टेंडों पर परीक्षार्थियों की भीड़ एकत्रित होने लगी और यात्रियों को पर्याप्त संख्या में बसें नहीं मिलने से भीड़ भाड़ हो गई। बसों की भीड़ के चलते महिला व बुर्जुग यात्री को टिकट होने के बाद भी निर्धारित बस में चढ़ भी नहीं पाए। हालांकि सिंधी कैंप बस स्टेंड के मुख्य प्रबंधक राकेश राय ने दावा किया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री भार के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है।

खिड़कियों से बसों में प्रवेश 
सिंधी कैंप बस स्टेंड पर युवाओं ने बस की खिड़कियों में होकर प्रवेश कर लिया लेकिन महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों के साथ ही विकलांग यात्री घंटों बस स्टेंड पर ही खड़े रहे। 
निजी बस संचालकों ने वसूला मनमाना किराया। रोडवेज बसों में अतिरिक्त यात्री भार होने का निजी बस संचालकों ने फायदा उठाया और मौका पाकर किराए में मनमर्जी की बढ़ोतरी कर लोगों से अधिक किराया वसूल किया। 

शहर जाम, रैंग-रैंग कर चला यातायात
जयपुर में जगह-जगह यातायात जाम के हालात बने रहे। अजमेर रोड पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के कारण तीन से पांच घंटे का जाम लगा रहा और ट्रैफिक रैंग-रैंगकर चलता रहा। 

 

Read More दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

Tags: crowd

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा