वन विभाग के तबादलों पर फिर घमासान: JDA पोस्टिंग के बाद 19 कार्मिक APO, पहले JDA में तैनाती के आदेश; तबादला नीति और प्रशासनिक निर्णयों पर उठे गंभीर 

वन विभाग के तबादला आदेशों पर विवाद

वन विभाग के तबादलों पर फिर घमासान: JDA पोस्टिंग के बाद 19 कार्मिक APO, पहले JDA में तैनाती के आदेश; तबादला नीति और प्रशासनिक निर्णयों पर उठे गंभीर 
राजस्थान वन विभाग में तबादलों को लेकर प्रशासनिक असमंजस गहरा गया है। विभाग ने पहले 19 वन अधिकारियों को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में नियुक्त किया, लेकिन तुरंत बाद ही उन्हें एपीओ कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।

जयपुर। वन विभाग के तबादलों को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक निर्णय सवालों के घेरे में आ गए हैं। विभाग ने पहले 19 वन अधिकारियों और कर्मचारियों को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में पदस्थापित करने के आदेश जारी किए, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें अगले आदेश तक एपीओ (APO) करते हुए मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। प्रभावित कार्मिकों में एक उप वन संरक्षक (DCF), तीन सहायक वन संरक्षक (ACF), रेंज अधिकारी, वनपाल और वनरक्षक शामिल हैं। 

इस घटनाक्रम के बाद JDA में इन पदों की वास्तविक आवश्यकता और विभाग की तबादला प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। विभाग के भीतर भी इस फैसले को लेकर असमंजस का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना स्पष्ट कार्ययोजना पहले तबादला और फिर एपीओ करने से न केवल मैदानी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि आदेशों की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने और पारदर्शी तबादला नीति की मांग तेज हो गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां तेज। दोनों दल प्रत्याशी चयन में जुटे। जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर...
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली