बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट

ई गांवों में प्रशासन ने चेतावनी जारी की

बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
बयाना स्थित बंध बारैठा बांध में पानी 26.60 फुट पहुंच गया है, जबकि क्षमता 27 फुट है। भारी बारिश के बीच जल संसाधन विभाग ने कुकुन्द नदी के बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों को अलर्ट किया है। बयाना या पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश बढ़ने पर बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

जयपुर। भरतपुर के बयाना में जिले के सबसे बड़े बांध बंध बारैठा के भराव क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद बांध में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने कुकुन्द नदी के बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी की है। विभागीय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 27 फुट की क्षमता के मुकाबले बांध में  26.60 फुट पानी के गेज को देखते हुए आज बयाना इलाके या पहाड़ों में बारिश होने पर बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जिले में तेज बारिश की चेतावनी के बाद कुकुन्द नदी के बहाव क्षेत्र वाले नारौली, कोठीखेड़ा, सूपा पुराबाई खेड़ा, माढ़ापुरा, सादपुरा, नगला खटका, संतोकपुरा सहित कई गांवों में प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।

Tags: Rain

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना...
बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार