एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जीशान के गुर्गे को बांदीकुई से दबोचा, पूछताछ जारी

विदेश में बैठे गैंगस्टर से जुड़कर व्यापारी के ऑफिस पर की थी फायरिंग

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जीशान के गुर्गे को बांदीकुई से दबोचा, पूछताछ जारी
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पंजाब में रंगदारी और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर चन्द्रप्रकाश शर्मा उर्फ चन्दू शर्मा को दौसा के बांदीकुई से दबोच लिया। एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन. के अनुसार पंजाब के नकोदर सिटी में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने और उसके कार्यालय पर फायरिंग की वारदात में शामिल।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाब में रंगदारी और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर चन्द्रप्रकाश शर्मा उर्फ चन्दू शर्मा को दौसा के बांदीकुई से दबोच लिया है। एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन. के अनुसार पंजाब के नकोदर सिटी में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने और उसके कार्यालय पर फायरिंग की वारदात में शामिल आरोपी राजस्थान में होन की सूचना पर कार्रवाई की। जिसमें दौसा के बांदीकुई निवासी आरोपी को करीब एक महिने की मेहनत के बाद गिरफ्तार किया है। एडीजी एमएन ने बताया कि पंजाब के नकोदर शहर में जब व्यापारी ने बात नहीं मानी तो गैंग ने उसके ऑफिस बक्शी ट्रेवल्स पर 18 जनवरी को फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जिसपर पंजाब पुलिस ने गैंग के तीन अन्य सदस्यों पूर्व में गिरफ्तार किया था। 3 फरवरी को नाकाबंदी के दौरान पंजाब पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार और हरिजंदर घायल हुए थे। इस घटना के बाद चन्द्रप्रकाश फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

पूछताछ में सामने आया कि पंजाब से भागने के बाद यह जयपुर, दौसा के पारासर धाम, लालसोट व अन्य इलाकों में फरारी काट रहा था। एजीटीएफ टीम ने बांदीकुई में दबिश देकर आरोपी चंदू उर्फ  चंद्र प्रकाश को पकड़ लिया। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया जहां उससे पूछताछ जारी है। प्राथमिक पूछताछ में गैंग के नेटवर्क , रंगदारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। जांच में सामने आया कि वह हाल ही में पंजाब के गैंगस्टर जीशान अख्तर के गिरोह से जुड़ा था। जो फिलहाल विदेश में रहकर गैंग ऑपरेट कर रहा है और भारत में अपने नेटवर्क  के जरिए रंगदारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों को संचालित करता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर