आईटीसी राजपूताना में AI कार्यशाला, पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने की पहल
पर्यटन कारोबार को डिजिटल बनाने पर फोकस
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) राजस्थान चैप्टर ने जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। एआई कोच रॉकी जगतियानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक टूर ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल मार्केटिंग और व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिए आधुनिक एआई उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना था।
जयपुर। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स राजस्थान चैप्टर की ओर से रविवार को आईटीसी राजपूताना, जयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन रॉकी जगतियानी, मेंटर एवं एआई ट्रांसफॉर्मेशन कोच ने किया। उन्होंने पर्यटन उद्योग में एआई के प्रभावी उपयोग, डिजिटल मार्केटिंग तथा व्यवसाय को अधिक सक्षम बनाने के लिए आधुनिक एआई टूल्स की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में आईएटीओ राजस्थान चैप्टर के लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन महेंद्र सिंह, को-चेयरमैन, आईएटीओ राजस्थान चैप्टर के नेतृत्व में किया गया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यटन उद्योग के लिए उपयोगी और समयानुकूल बताया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Jul 2026 19:01:45
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) राजस्थान चैप्टर ने जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक दिवसीय...

Comment List