खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित : कई फ्लाइट डायवर्ट, यात्रियों को असुविधा

एयरपोर्ट पर उतारा

खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित : कई फ्लाइट डायवर्ट, यात्रियों को असुविधा

थाई एयरवेज की फ्लाइट, जो बैंकॉक से रवाना हुई थी, मौसम खराब होने के कारण दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी और उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जयपुर। दिल्ली और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर मंगलवार को भी देखने को मिला, जिससे कई उड़ानों को जयपुर की ओर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली जा रही थाई एयरवेज की फ्लाइट, जो बैंकॉक से रवाना हुई थी, मौसम खराब होने के कारण दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी और उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

इसी तरह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते 2 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इनमें इंडिगो की अबूधाबी से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट और एयर इंडिया की मुंबई से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट शामिल रही। इसके अलावा एक चार्टर विमान को भी सुरक्षा कारणों से जयपुर की ओर मोड़ा गया। लगातार खराब मौसम के चलते यात्रियों को असुविधा हो रही है। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका