विमानों का ईंधन फिर महंगा, एविएशन सेक्टर पर बढ़ा दबाव

किराए और फ्लाइट संचालन पर पड़ सकता है असर

विमानों का ईंधन फिर महंगा, एविएशन सेक्टर पर बढ़ा दबाव
एविएशन सेक्टर की मुश्किलें बढ़ी। एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी। आज से दरें 6 रुपए से अधिक प्रति लीटर बढ़ी, जुलाई के मुकाबले एटीएफ करीब 11.28 रुपए महंगा। एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ेगी।

जयपुर। एविएशन सेक्टर के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। विमानों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में लगातार दूसरे माह बढ़ोतरी की गई है। आज से एटीएफ की दर में 6 रुपए से अधिक प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, जुलाई की तुलना में अब एटीएफ करीब 11.28 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर एयरलाइंस के संचालन खर्च पर पड़ेगा। विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ सबसे प्रमुख खर्चों में शामिल है। ऐसे में ईंधन महंगा होने से घरेलू फ्लाइट संचालन की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। इसका असर यात्रियों पर भी पड़ सकता है। लागत बढ़ने की स्थिति में एयरलाइंस कुछ रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या कम कर सकती हैं।

वहीं, हवाई किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट समेत देशभर के हवाई अड्डों पर इसका असर दिखाई दे सकता है। पहले से परिचालन लागत और प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे एविएशन सेक्टर के लिए एटीएफ की बढ़ती कीमतें नई चुनौती बन गई हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
कोटा-बारां रोड, बोरखेड़ा व रेलवे ब्रिज समेत अन्य मार्गों पर गड्ढे भरने का काम जारी।
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल