राजस्थान के सभी 4772 हज यात्रियों का चयन, बाड़मेर के अम्बू खान पहले नम्बर पर

4,772 पूर्ण आवेदनों का बिना लॉटरी सभी का चयन किया गया

राजस्थान के सभी 4772 हज यात्रियों का चयन, बाड़मेर के अम्बू खान पहले नम्बर पर
हज 2026 के लिए सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई की ओर से लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई

जयपुर। हज 2026 के लिए सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई की ओर से लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। राजस्थान स्टेट हज कमेटी को 5,106 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए, जिनमें से 334 आवेदन अधूरे दस्तावेज़ों के कारण निरस्त कर दिए गए। शेष 4,772 पूर्ण आवेदनों का बिना लॉटरी सभी का चयन किया गया।

पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद के अनुसार, चयनित यात्रियों में 65 वर्ष से अधिक आयु वाले (आरक्षित श्रेणी) 590, बिना मेहरम महिलाएं 10 और सामान्य श्रेणी के 4,172 यात्री शामिल हैं। लॉटरी में प्रथम स्थान पर बाड़मेर निवासी अम्बू खान (RJR-1626-2-0) का नाम आया।

हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान ने बताया कि चयनित सभी यात्रियों को 1,52,300 रुपए प्रति यात्री की राशि 20 अगस्त 2025 तक जमा करनी होगी। साथ ही भरा हुआ हज आवेदन पत्र, पासपोर्ट व आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति और भुगतान स्लिप हाउस करबला जयपुर में डाक या स्वयं जाकर जमा करानी होगी। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही सभी चयनित यात्री हज 2026 की आधिकारिक सूची में शामिल हो जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद