जयपुर से चंडीगढ़ की सभी फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

एयरलाइन ने संचालन कारणों का हवाला देते हुए उड़ान रद्द की 

जयपुर से चंडीगढ़ की सभी फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

देश के 32 एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

जयपुर। देश के 32 एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो की चंडीगढ़ के लिए तीनों निर्धारित उड़ानें बुधवार को नहीं गई। जयपुर से सुबह 5:50 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, जयपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। वहीं, जयपुर से शाम 7:50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर से पुणे की फ्लाइट रद्द :

जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 5:05 बजे पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार को रद्द कर दी गई। एयरलाइन ने संचालन कारणों का हवाला देते हुए उड़ान रद्द की है। फ्लाइट रद्द होने से पुणे जाने वाले यात्रियों को अलसुबह ही परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, विमान की अनुपलब्धता को रद्दीकरण का कारण बताया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई