राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी पूनिया, अलका और डांगी निर्विरोध निर्वाचित

सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित

राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी पूनिया, अलका और डांगी निर्विरोध निर्वाचित
राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी की डॉ. अलका सिंह एवं डॉ. सतीश पूनिया तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित घोषित। राजस्थान विधानसभा में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा।

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी की डॉ. अलका सिंह एवं डॉ. सतीश पूनिया तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद राज्यसभा की तीन सीटों के लिए केवल तीन ही उम्मीदवार मैदान में बचे थे। इसके चलते मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

रिटर्निंग ऑफिसर शर्मा ने विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तीनों नवनिर्वाचित सांसदों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर हुए इस निर्वाचन में भाजपा के दो तथा कांग्रेस के एक उम्मीदवार के निर्वाचित होने से राज्य के राजनीतिक समीकरणों के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ। तीनों नवनिर्वाचित सदस्य अब राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग