सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

दोनों सांपों को देखते ही श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
आमेर स्थित महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवलिंग के पास अचानक नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा और बड़ी संख्या में लोग जुटे। सूचना पर सर्प मित्र राजू ने दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।

जयपुर। आमेर स्थित महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रद्धा और कौतूहल का अनोखा नजारा देखने को मिला। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान शिवलिंग के पास अचानक नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। दोनों सांपों को देखते ही श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग यह नजारा देखने के लिए मंदिर परिसर में जुटने लगे। मंदिर के पुजारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा कर रहे थे, इसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा मंदिर परिसर में पहुंचा और शिवलिंग के आसपास दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर सर्प मित्र राजू को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने सावधानी से दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उन्हें प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया। घटना में किसी श्रद्धालु या सांप को नुकसान नहीं हुआ। लोगों से अपील की गई कि सांप दिखने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति