नौतपा की तपिश से सूना पड़ा आमेर का मावठा : थम गई बोटिंग की रौनक, भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते पर्यटकों की संख्या घटी
स्टैंड्स पर खड़ी नजर आ रही रंग-बिरंगी बोट्स
आमेर का खूबसूरत मावठा झील क्षेत्र, जो मानसून और सर्दियों के दौरान पर्यटकों की चहल-पहल और बोटिंग गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध रहता है, इन दिनों नौतपा और भीषण गर्मी की मार झेल रहा।
जयपुर। आमेर का खूबसूरत मावठा झील क्षेत्र, जो मानसून और सर्दियों के दौरान पर्यटकों की चहल-पहल और बोटिंग गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध रहता है, इन दिनों नौतपा और भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण पर्यटक फिलहाल बोटिंग से दूरी बनाए हुए हैं। आमतौर पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाला मावठा इन दिनों शांत दिखाई दे रहा है।
झील किनारे रंग-बिरंगी बोट्स अपने स्टैंड्स पर खामोश खड़ी नजर आ रही हैं। दिन के समय गर्म हवाओं और तपिश के चलते यहां बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि मानसून की दस्तक के साथ ही मावठा में एक बार फिर रौनक लौटेगी और बोटिंग गतिविधियां अपने पुराने शबाब पर दिखाई देंगी।
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List