विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

यूसीसी विधेयक व वित्त विनियोग विधेयक पेश

विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही जारी। सरकार ने यूसीसी और वित्त विनियोग विधेयक पेश। लगातार विरोध के चलते अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही। शोर-शराबे के बीच सरकार ने निर्धारित विधायी कार्य निपटाए और सदन में यूसीसी विधेयक वित्त विनियोग विधेयक पेश किए गए। विपक्ष के लगातार विरोध के चलते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष के रवैये पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सदन लोकतांत्रिक चर्चा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है।

विपक्ष के इस रवैये से सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर विपक्ष के नेताओं के साथ सहमति बनी थी, इसके बावजूद सदन में हंगामा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन को चलने नहीं देना चाहता। अध्यक्ष ने भी सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की। इसके बावजूद विपक्ष का शोर शराबा जारी रहा और सदन से वाक आउट कर गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चेन्नई और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवाओं का...
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण
भारत और सिंगापुर ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा : उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, संबंधों को मजबूत करने पर भी व्यक्त की सहमति
जीएसटी विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 4.99 करोड़ की अनियमितता उजागर
सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा