वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ

संस्थान में 16 से 30 नवंबर तक इंडक्शन कार्यक्रम चलेगा

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में सोमवार को BAMS प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयुरप्रवेशिका-2026 एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के बीच पारंपरिक शिष्योपनयन संस्कार संपन्न हुआ।

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में सोमवार को BAMS प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयुरप्रवेशिका-2026 एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के बीच पारंपरिक शिष्योपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इसके जरिए विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु प्रो. गोविन्द सहाय शुक्ला और राज्य के आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा मौजूद रहे।

प्रो. गोविन्द सहाय शुक्ला ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, इसमें सेवा भावना, संवेदनशीलता और नैतिकता भी जरूरी है। वहीं प्रो. संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद की परंपरा और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच सेतु बनने का आह्वान किया। संस्थान में 16 से 30 नवंबर तक इंडक्शन कार्यक्रम चलेगा। इसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधाओं, अनुसंधान गतिविधियों और संस्थान की परंपराओं से परिचित कराया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद