एयर इंडिया का एक विमान पिछले करीब 30 घंटे से जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा : लैंडिंग के बाद आई थी तकनीकी खराबी, खराब पार्ट को बदलने की प्रक्रिया जारी

विमान को पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही होगा रवाना

एयर इंडिया का एक विमान पिछले करीब 30 घंटे से जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा : लैंडिंग के बाद आई थी तकनीकी खराबी, खराब पार्ट को बदलने की प्रक्रिया जारी

एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान पिछले 30 घंटे से खड़ा है। 25 अप्रैल रात बेंगलुरु से आया यह विमान लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। जांच में अहम पार्ट में गड़बड़ी मिली, जिसके चलते उसे सेवा से हटा दिया गया। नया पार्ट मंगवाकर मरम्मत जारी है, उड़ान सुरक्षा मंजूरी के बाद ही होगी जाएगी।

जयपुर। एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान पिछले करीब 30 घंटे से जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह विमान 25 अप्रैल की रात बेंगलुरु से फ्लाइट के रूप में जयपुर पहुंचा था, जहां लैंडिंग के बाद इसमें तकनीकी खराबी सामने गई। तकनीकी जांच के दौरान विमान के एक महत्वपूर्ण पार्ट में समस्या पाई गई, जिसके चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत सेवा से हटा दिया गया।

एयरलाइन की तकनीकी टीम ने विमान की विस्तृत जांच की और अब खराब पार्ट को बदलने की प्रक्रिया जारी है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक आवश्यक स्पेयर पार्ट मंगवाए जा चुके हैं और उन्हें बदलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान के लिए अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमान को पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही रवाना किया जाएगा।

Tags: air india

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पति के तलवार से जानलेवा हमले में महिला अधिवक्ता घायल : पीड़िता को महत्वपूर्ण अंगों पर आई गंभीर चोटें, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान पति के तलवार से जानलेवा हमले में महिला अधिवक्ता घायल : पीड़िता को महत्वपूर्ण अंगों पर आई गंभीर चोटें, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
कोर्ट ने महिला वकील मधु राजपूत पर पति द्वारा तलवार से किए गए जानलेवा हमले का स्वत: संज्ञान लिया। गंभीर...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में डकैती की वारदात का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
PACS को बड़ी राहत: आदर्श उप नियमों के तहत गतिविधियों के लिए अलग अनुमति जरूरी नहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा
भजनलाल सरकार में शिक्षा का स्वर्णिम दौर : आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने रचा इतिहास, मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन से मिली सफलता
महिला आरक्षण पर कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना : आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप, विशेष सत्र पर उठाए सवाल
शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए टीडीआर पॉलिसी में होगा संशोधन : अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव
ईरान-अमेरिका वार्ता पर तनाव : ईरानी प्रवक्ता इब्राहिम रजाई का कड़ा रुख, बोले-मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान के पास नहीं है आवश्यक विश्वसनीयता