छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 

बच्ची ने रोते-रोते पूरी घटना बता दी

छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 

राजधानी में एक बार फिर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 6 साल की मासूम बच्ची से उसके पिता के परिचित ने कार के अंदर छेड़छाड़ की।

जयपुर। राजधानी में एक बार फिर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 6 साल की मासूम बच्ची से उसके पिता के परिचित ने कार के अंदर छेड़छाड़ की। आरोपी की हरकत का पता चलते ही गुस्साए पिता और आसपास के लोगों ने उसे कार से बाहर खींचकर जमकर पीटा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति से पीड़ित बच्ची के पिता की कुछ समय पहले जान-पहचान हुई थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे पिता अपनी बेटी के साथ आरोपी से मिलने गए थे। आरोपी ने घर छोड़ने के बहाने दोनों को अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में बच्ची को कुछ दिलाने के लिए पिता कार से उतरकर एक दुकान पर चले गए। इसी दौरान आरोपी ने कार में अकेली बैठी मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पिता जब वापस लौटे तो बच्ची रो रही थी और डरी हुई नजर आ रही थी। बच्ची ने रोते-रोते पूरी घटना बता दी। गुस्से से भरे पिता ने आरोपी को कार से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों ने भी आरोपी को नहीं बख्शा और उसे बुरी तरह पीटा।

बाद में पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।यह घटना एक बार फिर समाज में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत सूचना दें ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब