आक्रोशित राज्य कर्मचारियों ने बजट प्रतियों की जलाई होली, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन

आक्रोशित राज्य कर्मचारियों ने बजट प्रतियों की जलाई होली, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

राजस्थान राजस्थान सरकार की ओर से 11 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में राज्य कर्मचारी, संविदा एवं मानदेय कर्मियों के हितों की अनदेखी करने के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर राज्य भर में आक्रोशित कर्मचारियों ने 41 जिला मुख्यालय पर बजट प्रतियों की होली जलाई।

जयपुर। राजस्थान राजस्थान सरकार की ओर से 11 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में राज्य कर्मचारी, संविदा एवं मानदेय कर्मियों के हितों की अनदेखी करने के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर राज्य भर में आक्रोशित कर्मचारियों ने 41 जिला मुख्यालय पर बजट प्रतियों की होली जलाई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को बजट घोषणा के नाम पर कमेटियों के जाल में फंसाना चाह रही है। राज्य सरकार की ओर से मांगे मानना तो दूर अपने 2 वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारी महासंघ से एक भी बार द्विपक्षीय वार्ता तक नहीं की गई है। सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारी सड़कों पर नजर आना सरकार की पूरी तरह से विफलता साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार पिछली बजट घोषणा के बावजूद कर्मचारियों का कैडर पुनर्गठन नहीं कर रही है और इस बार तो पदोन्नति एवं वेतन विसंगति दूर करने के नाम पर समिति गठन की घोषणा कर कर्मचारियों की मांगों को हवा में लटकाने का काम कर रही है। प्रदेश के लाखों संविदा एवं मानदेय कार्मिकों के संबंध में बजट में एक भी शब्द नहीं बोलना सरकार की जबरदस्त असंवेदनशीलता है। अब भी सरकार महासंघ के सात संकल्पों पर द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकाला गया तो महासंघ इसी बजट सत्र के दौरान बड़ा आंदोलन करेगा। जयपुर में कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर सैंकड़ो कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बजट की प्रतियां जलाई। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जल्द रिहाई मिलेगी। गृह मंत्रालय ने उनकी NSA के तहत हिरासत खत्म करने का...
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया