मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी

योजना से प्रदेश के लाखों पशुपालकों को मिला लाभ 

मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना प्रदेश के पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभर रही है। योजना के तहत अब तक पशुपालकों को 108 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

जयपुर। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना प्रदेश के पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभर रही है। योजना के तहत अब तक पशुपालकों को 108 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है। इससे पशुधन की मृत्यु अथवा नुकसान की स्थिति में पशुपालकों को आर्थिक राहत मिल रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 18 लाख से अधिक पशुपालकों ने 44 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण कराया है। इनमें से 30 लाख से अधिक पशुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी हो चुकी हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राज्य सरकार ने पशुपालकों को आर्थिक जोखिम से बचाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। प्राकृतिक आपदा, बीमारी अथवा अन्य कारणों से पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर बीमा राशि पशुपालकों को आर्थिक नुकसान की भरपाई में मदद कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुई इस योजना से प्रदेश के लाखों पशुपालकों को लाभ मिल रहा है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश मीना ने पशुपालकों से अधिकाधिक पशुओं का बीमा कराने की अपील की है। इसके लिए नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान में संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए सेना को नई प्रौद्योगिकी और ताकत से लैस करने पर जोर: राजनाथ सिहं युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए सेना को नई प्रौद्योगिकी और ताकत से लैस करने पर जोर: राजनाथ सिहं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए सेना को आधुनिक तकनीक, एआई,...
एक साल में 1207 फिल्में देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 60 साल के बुजुर्ग का अनोखा जुनून
राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान
केंद्र का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, सिरसा बोले- पराली जलाने के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही मान सरकार
उत्तर पश्चिम रेलवे को ग्रीन सर्टिफिकेशन, आबू रोड डीजल शेड को गोल्ड रेटिंग
महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर सियासत तेज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी