अनिता भदेल का आरोप : कांग्रेस ने 55 साल के राज में की तुष्टिकरण की राजनीति, लोकतांत्रिक व्यवस्था को परिवारवाद में बदला

लोकतांत्रिक व्यवस्था को परिवारवाद में बदल दिया 

अनिता भदेल का आरोप : कांग्रेस ने 55 साल के राज में की तुष्टिकरण की राजनीति, लोकतांत्रिक व्यवस्था को परिवारवाद में बदला

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत करते हुए भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल के राज में केवल तुष्टिकरण की राजनीति की है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत करते हुए भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल के राज में केवल तुष्टिकरण की राजनीति की है। जन कल्याणकारी राज्य को भ्रष्टाचारी बना दिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को परिवारवाद में बदल दिया। 2014 से पहले देश में जिस तरह से कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था का तोड़-मरोड़ कर उसे कमजोर करने का काम किया।

कांग्रेस के पिछले 5 साल में सभी मुख्यमंत्री बनकर घूम रहे थे, जिससे भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा था, यहां तक की कांग्रेस की एक मंत्री ने तो आदेश जारी करवाते हुए यह तक कह दिया था कि रमजान के महीने में कोई बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।

इस तरह का आदेश किसी सरकार में किसी मंत्री के द्वारा आज तक नहीं किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने एक साल में जनहित के इतने काम किए हैं, जो आज कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे है।  सरकार लगातार हर वर्ग ध्यान में रखते हुए फैसला कर रही है।

 

Read More राज्यपाल की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, बागड़े ने कहा- सरकार की योजनाओं का लोगों को मिले लाभ, कार्य समय पर पूरे हों

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर