निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान

दो चरणों में होगा मतदान

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना व परिणाम आएंगे। 10 निगम, 51 परिषद और 248 नगरपालिकाओं में 10,245 पार्षद चुने जाएंगे। 1.44 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने बुधवार को प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 14 सितंबर को की जाएगी।

राजेश्वर सिंह के अनुसार 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं में कुल 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। सबसे पहले पार्षदों के चुनाव होंगे, इसके बाद मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्षों का चुनाव 21 सितंबर को तथा उपाध्यक्ष पदों का चुनाव 22 सितंबर को होगा। लगभग 1.44 करोड़ मतदाता इन चुनावों में भाग लेंगे।

आयुक्त ने बताया कि 27 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 31 अगस्त तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे और 3 सितंबर तक नाम वापसी का अवसर मिलेगा। घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत नए विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास, नई घोषणाएं और नए वर्क ऑर्डर पर रोक लगा दी गई है। पहले से चल रहे कार्य जारी रहेंगे। आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर