अवैध वसूली गैंग का एक और हिस्ट्रीशीटर सदस्य गिरफ्तार, वसूली के 45360 रुपए, चाकू और स्कॉर्पियो जब्त
दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया था
खलासी से अवैध वसूली करने वाली गैंग के मामले में गठित टीम ने एक और सदस्य भगवान सिंह, श्याम वीर सिंह, विक्रम सिंह सैन उर्फ विक्की उर्फ बोगी और दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया था।
जयपुर। चौमूं पुलिया पर प्राइवेट बस चालक तथा कंडक्टर/खलासी से अवैध वसूली करने वाली गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित किशन सिंह करधनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह हर माह घर बैठे 51 हजार रुपए ले रहा था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि चौमूं पुलिया पर प्राइवेट बस चालक तथा कंडक्टर, खलासी से अवैध वसूली करने वाली गैंग के मामले में गठित टीम ने एक और सदस्य भगवान सिंह, श्याम वीर सिंह, विक्रम सिंह सैन उर्फ विक्की उर्फ बोगी और दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया था।
इनसे पूछताछ के बाद अवैध वसूली के 45360 रुपए, एक चाकू और एक स्कॉर्पियो जब्त की थी। जांच में खुलासा हुआ कि वसूली गैंग पहले से किशन सिंह उर्फ किशन सिंह लदासर व बिजेन्द्र उर्फ बिजू सिंह खानपुर मिलकर चलाते थे। बाद में उम्र व अवस्था के कारण किशन सिंह ने अपना हिस्सा वसूली के लिए वर्ष 2016 से भगवान सिंह चांड़ी को दे दिया, जिसके बदले में किशन सिंह भगवान से 51 हजार रुपए प्रतिमाह लेता था। किशन 17 हजार रुपए प्रति 10 दिन से लेता था। इसके बाद किशन सिंह राठौड़ उर्फ किशन सिंह लदासर (49) निवासी लदासर चूरू हाल तारानगर-ई करधनी को गिरफ्तार कर लिया।
Comment List