अंशिका गुप्ता बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026, भव्य फैशन शो में बिखरा ग्लैमर का जलवा

कामना राजपुरोहित को ब्रांड एम्बेसडर चुना

अंशिका गुप्ता बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026, भव्य फैशन शो में बिखरा ग्लैमर का जलवा

राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन 1 का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में आयोजित। इस भव्य फैशन शो में टॉप 40 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर अपने कॉन्फिडेंस और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन 1” का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में आयोजित हुआ। इस भव्य फैशन शो में टॉप 40 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर अपने कॉन्फिडेंस और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि यह पेजेंट का पहला सीजन है, जिसे मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद चार फैशन सीक्वेंस में वेस्टर्न, लहंगा, साड़ी और बीचवियर थीम पर डिजाइनर कलेक्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने शो को हाई-फैशन लेवल पर पहुंचा दिया। फाइनल में अंशिका गुप्ता ने मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का ताज अपने नाम किया। वहीं बुशरा खान “आइकन” और हर्षिता पांडेय “टीन विनर” रहीं।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कामना राजपुरोहित को ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। इन सभी प्रमुख विजेताओं को स्कूटी सहित आकर्षक हैम्पर और प्राइजेस प्रदान किए गए। अन्य विजेताओं में सौम्या सक्सेना (रूबी), दीपाली भाटिया (डायमंड), कविता सैनी (एमरल्ड) और पूनम चौधरी (जयपुर) शामिल रहीं। साथ ही सात रनरअप और कई सब-टाइटल विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अपने पहले ही सीजन में यह पेजेंट राजस्थान के सबसे बड़े और प्रभावशाली फैशन प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया, जिसने ग्लैमर इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल