एएनटीएफ की 5 जगह कार्रवाई, 8.15 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त कर नष्ट कराए

जयपुर में सरकारी जमीन पर गांजे की खेत

एएनटीएफ की 5 जगह कार्रवाई, 8.15 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त कर नष्ट कराए
एएनटीएफ ने जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर और श्रीगंगानगर में पांच कार्रवाइयां कर अफीम, डोडा-पोस्त और गांजा बरामद किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कारें जब्त। जयपुर के हस्तेड़ा में 5200 गांजे के पौधे उखाड़कर नष्ट किए गए।

जयपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ एएनटीएफ ने पांच स्थानों पर कार्रवाई की। जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर और श्रीगंगानगर में अफीम, डोडा-पोस्त और गांजा बरामद किया गया।

कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कारें जब्त की गईं। जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी गई है। आईजी विकास कुमार के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में ये कार्रवाई की गईं।

जयपुर में सरकारी जमीन पर गांजे की खेत :

पहली कार्रवाई जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के हस्तेड़ा में हुई। बिजली ग्रिड के सामने गड्ढों और पानी के बहाव वाले क्षेत्र में अन्य पौधों के बीच गांजे के पौधे उगे मिले। पटवारी ने जमीन सरकारी होने की पुष्टि की। इसके बाद 5200 पौधे उखाड़कर जला दिए गए।

Read More देशों के रिश्ते भले तनावपूर्ण हों, जयपुर का डॉल म्यूजियम संस्कृतियों को जोड़ रहा

बाड़मेर में बाजरे की फसल के नीचे छिपाई अफीम :

Read More रजत विजेता यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन, जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर के शानदार थ्रो से बढ़ाया देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का मान

दूसरी कार्रवाई बाड़मेर के नागाणा थाना क्षेत्र में खावड़िया खाखी की ढाणी में हुई। हरचंदराम के खेत में बाजरे की फसल के नीचे तीन थैलियों में भरा 5.096 किलो अफीम का दूध बरामद हुआ। आरोपी हरचंदराम उर्फ  पप्पू को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ  पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं और वह जेल भी जा चुका है।

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  

कार में डोडा-पोस्त, दूसरी कार से गांजा बरामद :

तीसरी कार्रवाई जालोर के बागोड़ा थाना क्षेत्र में हुई। नाकाबंदी के दौरान फ्रॉन्क्स कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने की कोशिश की। कार असंतुलित होकर खेत में जा घुसी। तलाशी में 45.062 किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने कार जब्त कर आबूब मोहम्मद और अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया। चौथी कार्रवाई सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र में हुई। मीरन निवासी रघुनाथ सिंह की स्विफ्ट कार से 5.120 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

श्रीगंगानगर में युवक से अफीम जब्त :

पांचवीं कार्रवाई रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास के पास हुई। पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में 283 ग्राम अफीम मिली। आरोपी की पहचान फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार
प्रदेश में सड़क हादसों के शिकार घायलों को अब पीएम राहत योजना के तहत त्वरित और कैशलेस उपचार मिलेगा। इसके...
ईरान का दावा: अमेरिका ने मानी तेहरान की सभी शर्ते, रेजाई ने कहा- अमेरिकी सेना कभी इतनी शर्मनाक हद तक नहीं गिरी
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में आमजन बनें मददगार: सीएम योगी
बेटियों को अवसर और किसानों को आर्थिक संबल देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आरबीआई के 'मास्टरस्ट्रोक' से संभला रुपया; डॉलर के मुकाबले 98 पैसे की ऐतिहासिक छलांग, ₹95.75 पर पहुंचा
रणथम्भौर में बाघ T-108 की स्थिति में सुधार, वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी
वायदा बाजार में नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव